डैमेज स्किन को कैसे ठीक करें? Skin Barrier Repair के आसान और सही तरीके

डैमेज स्किन को ठीक करने के लिए आज के समय में सबसे ज़रूरी है कि पहले skin की barrier repair करना! इसके लिए harsh products का बंद करना होगा, और उसकी जगह gentle cleanser इस्तेमाल करें और साथ में ceramide-based Moisturizer लगाएँ और साथ में sunscreen की रोज इस्तेमाल करें.

हमारे dermatologist भी मानते हैं की डैमेज स्किन (Skin Barrier Damage) आजकल बहुत common समस्या है। और ये समस्या ज़्यादा face wash, over-exfoliation, गलत active ingredients और sunscreen skip करने से skin की protective layer कमजोर हो जाती है। और बाद में इसका result होता है जलन, redness, pimples, dryness और pigmentation हो जाती है।

Note: Skin barrier damage को ठीक करने की सम्पूर्ण गाइड यहाँ से पढ़ें -> [ skin barrier damage guide ]

तो आइए जानते हैं डैमेज स्किन को कैसे ठीक करें

1.Harsh Products तुरंत बंद करें

अगर आपकी skin जलती है या चुभन होती है तो scrub, alcohol-based toner, ज्यादा acids (AHA/BHA), retinol और face packs कुछ समय के लिए stop कर दें। Skin को heal होने का time देना चाहिए।

2. Gentle Cleanser इस्तेमाल करें

दिन में सिर्फ 2 बार mild, sulfate-free cleanser से चेहरा धोएँ। ज़्यादा बार face wash करने से natural oils खत्म हो जाते हैं, जिससे damage और बढ़ता है।

3. Ceramide वाला Moisturizer लगाएँ

Ceramide, cholesterol और fatty acids skin barrier के building blocks हैं। ऐसा moisturizer चुनें जो fragrance-free हो और sensitive skin के लिए safe हो। दिन में 2 बार लगाना ज़रूरी है।

4. Sunscreen कभी skip न करें

Damaged skin को UV किरणें और ज़्यादा नुकसान पहुँचाती हैं। SPF 30 या उससे ज़्यादा का broad-spectrum sunscreen रोज़ लगाएँ, चाहे घर में ही क्यों न हों।

5. Skin-friendly Ingredients अपनाएँ

Niacinamide (low %), panthenol, glycerin, hyaluronic acid जैसे ingredients skin को soothe और repair करने में मदद करते हैं।

6. Patience सबसे ज़रूरी

Skin barrier repair में 2–6 हफ्ते लग सकते हैं। बार-बार product change करना या जल्दी result की उम्मीद करना सबसे बड़ी गलती है।

👉 Conclusion:-

डैमेज स्किन ठीक करने का मतलब है skin को आराम देना, कम products इस्तेमाल करना और consistency रखना। सही routine अपनाने से skin खुद को naturally repair कर लेती है।

Author

  • Dr.Mahendra Singh

    एक रजिस्टर्ड Pharmacist के रूप में 3 वर्षों के अनुभव के साथ, मेरा उद्देश्य स्किनकेयर के पीछे के असली विज्ञान (Science) को आप तक पहुँचाना है। Lifexa के माध्यम से, मैं मेडिकल रिसर्च और डर्मेटोलॉजिकल साक्ष्यों के आधार पर आपको सही प्रोडक्ट्स और रूटीन चुनने में मदद करता हूँ। मेरा मानना है कि सुंदर त्वचा के लिए केवल क्रीम नहीं, बल्कि सही 'Active Ingredients' की समझ होना ज़रूरी है।"

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top