हमारा विज़न:- “जब बात आपकी त्वचा की हो, तो सिर्फ बदलाव नहीं, सही समझ की ज़रूरत होती है—और Lifexa उसी समझ का दूसरा नाम है।”
सर्दियों में बहुत से लोग शिकायत करते हैं कि उनका अचानक से चेहरा क्यों जलने, खुजली करने और खिंचाव सा महसूस करने लग जाते हैं।
तो कई लोग इसे सिर्फ Dry skin समझकर heavy cream लगाना शुरू कर देते हैं लेकिन फिर भी आराम नहीं मिलता है।
सर्दियों में चेहरा क्यों जलता :- हमारे Dermatologist के अनुसार 2026 में यह समस्या सिर्फ सूखेपन की नहीं बल्कि Skin Barrier Damage की होती है।

सर्दियों में चेहरा क्यों जलता है? (Doctor Explanation)
Dermatologist बताते हैं कि हमारी त्वचा की सबसे बाहरी परत को Skin Barrier कहा जाता है। और यह Skin Barrier त्वचा को हमेशा तीन चीजों से बचाता है।
- नमी को बाहर जाने से
- ठंडी हवा और pollution से
- Irritation और inflammation से
सर्दियों में जब यह Barrier कमजोर हो जाता है, तब चेहरे पर:
- जलन का होना
- खुजली का होना
- लालपन
- खिंचाव का होना जैसी समस्याएं शुरू हो जाती हैं।
यही कारण है कि सर्दियों में चेहरा क्यों जलता है—इसका असली जवाब है Skin Barrier Damage होना, ना की skin dry होना।
Winter Skin Itching Problem क्यों बढ़ जाती है?
हमारे Dermatologist के अनुसार तो सर्दियों में winter skin itching problem इन कारणों से बढ़ती है।
- ठंडी और शुष्क हवा
- बहुत गरम पानी से चेहरा धोना
- बार-बार face wash या scrub का use करना
- Alcohol-based products use करना
- Sunscreen का use बंद कर देना।
इन सभी चीजों से skin की protective layer टूटने लग जाती है।
यह भी पढ़ें:- Pigmentation ke liye Sunscreen(2026): क्या आपकी सनस्क्रीन ही झाइयों को काला कर रही है?
Skin Barrier Damage Symptoms (पहचान कैसे करें?)
अगर आपकी skin में ये symptoms नजर आ रहे हों तो समझ लें कि आपकी skin की barrier damage हो चुकी है:-
- Cream लगाने पर भी जलन होना
- खुजली का रात में बढ़ जाना
- Skin का बार-बार छिलना
- हल्का-सा product लगाने पर redness का होना
- Skin tight और rough लगना
Dermatologist का कहना है कि ऐसे समय में actives या fairness creams लगाने से problem और बढ़ सकती है।
Dry skin खुजली इलाज: Dermatologist क्या कहते हैं?
Doctor के अनुसार dry skin खुजली का पहला step होता है।
Dermatologist की basic advice:-
- Gentle face wash (no foam, no fragrance)
- Ceramide, glycerin, hyaluronic acid based moisturizer का use करना
- दिन में sunscreen (चाहे सर्दियाँ हों या गर्मी)
- रात को skin को rest देना
ये करने से skin barrier ठीक होने लग जाता है तब खुजली और जलन अपने-आप कम होने लग जाती है।
Dermatologist Skin Barrier Advice (2026)
Dermatologists 2026 में skin care को हम ऐसे देखते हैं:पहले skin को safe बनाओ, फिर treatment के बारे में सोचो।इसलिए Doctor सलाह देते हैं:-
- Over-cleansing बंद कर दो आज से ही
- हर नए product से पहले patch test करो
- Actives (retinol, acids) को winter में सीमित कर दो
- Skin को heal होने का समय जरूर दें
Winter Face Care Routine (Doctor-Approved)
एक simple winter face care routine जो dermatologist recommend करते हैं:-
- Morning में करना है आपको ये:-
- Mild cleanser
- Barrier-repair moisturizer
- Broad spectrum sunscreen
- Night में करना है आपको ये:-
- Gentle cleansing
- Nourishing moisturizer
- No harsh actives
👉 ये हमेशा बोलते हैं हम Consistency सबसे ज़रूरी है, product बदलना नहीं।
Dermatologist का साफ message (2026)
Dermatologist का कहना है की सर्दियों में चेहरे की जलन और खुजली cosmetic issue नहीं, बल्कि medical signal है कि आपकी skin barrier कमजोर हो चुकी है।
अगर समय पर Skin barrier repair नहीं किया गया, तो आगे चलकर pigmentation, sensitivity और premature aging जैसी प्रॉब्लम हो सकती है।
Conclusion (Medical Truth)
अगर आप सोच रहे हैं कि सर्दियों में चेहरा क्यों जलता है?winter skin itching problem क्यों बढ़ रही है?
तो जवाब simple है — Skin Barrier Damage से ये problem उत्पन्न होती है। Cream बदलने से पहले routine सुधारना ज़रूरी है।
यह भी पढ़ें :- सर्दियों में धूप से होने वाला कालापन कैसे हटाएँ? Dermatologist के अनुसार धूप से होने वाले कालेपन की सच्चाई
