​7 दिन और नई चमक: Lifexa का यह Liver Detox Diet Plan, जो आपकी झाइयों को जड़ से मिटा देगा

आजकल कंपनियां ऐसी मार्केटिंग कर रही हैं कि बस यह क्रीम या सीरम लगाओ और चेहरे की पिगमेंटेशन को जड़ से खत्म करो। हम उनके झांसे में आकर महंगे प्रोडक्ट्स खरीदते हैं, जिससे उनका बैंक बैलेंस तो बढ़ जाता है, लेकिन हमारा चेहरा पहले से ज्यादा खराब हो जाता है।

हमारी Lifexa की टीम ने गहराई से रिसर्च की और पाया कि झाइयां त्वचा की ऊपरी परत की नहीं, बल्कि शरीर के अंदर की समस्या है। इसका सबसे बड़ा कारण है आपके लीवर में जमी गंदगी। जब तक आपका लीवर साफ़ नहीं होगा, दुनिया की कोई भी क्रीम काम नहीं करेगी। इसीलिए हम आपके लिए लेकर आए हैं एक खास Liver detox diet plan, जो आपके लीवर को अंदर से साफ़ करेगा और आपकी झाइयों को जड़ से मिटा देगा।

Liver और skin का कनेक्शन

लीवर का मुख्य कार्य होता है हमारे खून को साफ करना और जब हम बाहर का खाना जैसे तला हुआ या मीठा खाते हैं तो हमारे लीवर पर काम करने का बोझ बढ़ जाता है तो फिर लिवर इन टॉक्सिक गंदगी को साफ नहीं कर पता है तो फिर यह गंदगी बाहर निकालने के लिए हमारी त्वचा का सहारा लेती है

फिर इस कारण हमारे पिंपल्स, आंखों के नीचे काले घेरे और पिगमेंटेशन बढ़ जाता है।

यह भी पढ़ें :- क्या आपकी क्रीम झाइयां (Pigmentation) मिटाने में फेल हो गई? जानिए वो 3 असली कारण जो कोई नहीं बताता।

Lifexa ने आपके liver के लिए ‘Tongue Test

महंगे ब्लड टेस्ट और अल्ट्रासाउंड से बचना चाहते हो तो , कल सुबह उठकर सबसे पहले शीशे के सामने खड़े हों और अपनी जीभ बाहर निकालें। आपकी जीभ आपके लीवर की ‘हेल्थ बता देगी क्या प्रॉब्लम है लिवर में।

सफेद या पीली परत : अगर आपकी जीभ पर मोटी सफेद या पीली परत जमी है, तो इसका मतलब है कि आपके लीवर में टॉक्सिन्स (गंदगी) जमा हो चुके हैं। यही गंदगी आपके खून के ज़रिए चेहरे पर पिगमेंटेशन बनकर बाहर आ रही है।

जीभ के किनारों पर निशान : अगर जीभ के किनारों पर दांतों के निशान दिख रहे हैं, तो यह संकेत है कि आपका लीवर सुस्त है और वह पोषक तत्वों को सही से सोख नहीं पा रहा है।

मुँह का स्वाद: अगर सुबह उठते ही मुँह का स्वाद कड़वा लगता है, तो अब समझ जाइये कि आपके लीवर को तुरंत ‘Liver detox diet’ की ज़रूरत है।

lifexa की टीम ने आपके लिए 7 days liver detox diet plan chart बनाया है

Lifexa का 2-2-2 नियम :-
  • 2 कप कड़वा: (मेथी या हल्दी पानी)
  • 2 लीटर पानी: (पूरे दिन में)
  • 2 घंटे का गैप: (सोने और खाने के बीच)

Note:- Lifexa के बेहतरीन diet plan के बाद आपके लिए तीन बेस्ट जूस का प्लान भी बनाया है जो आपके लीवर को डिटॉक्स करेंगे।

तीन जादुई जूस:- जो लीवर की गंदगी को बाहर निकाल देंगे :-

ABC जूस: 1 सेब (Apple), 1 चुकंदर (Beetroot) और 1 गाजर (Carrot) इनका जूस पीना चाहिए।

ग्रीन डिटॉक्स: मुट्ठी भर धनिया, पुदीना और आधा खीरा, यह तीनों खून की सफाई के लिए बहुत जरूरी है।

हल्दी का सेवन:- गुनगुने पानी में चुटकी भर हल्दी और काली मिर्च, काली मिर्च हल्दी के साथ डालना इसलिए जरूरी है यह हल्दी के गुण को बढ़ा देता है। यह लीवर की सूजन खत्म करने के लिए उपयोगी है।

चेतावनी: अगर आप ये सब कर रहे हैं, तो 7 दिन के लिए चीनी, रिफाइंड तेल और पैकेट बंद नमकीन को हाथ भी न लगाएं। इनके बिना लीवर कभी साफ़ नहीं होगा।

Note यदि आपके pigmentation(झांइयां) की problem ज्यादा है,या liver सही नहीं रहता तो अपने डाक्टर से जरूर सलाह लें।

अक्सर पूछे जाने वाले सवाल (FAQs)

Q1. क्या सच में लीवर साफ़ होने से चेहरे की झाइयां (Pigmentation) ठीक हो सकती हैं?

जवाब: जी हाँ, बिल्कुल। जब लीवर में टॉक्सिन्स जमा होते हैं, तो वे खून को गंदा करते हैं, जिससे चेहरे पर झाइयां और काले घेरे दिखने लगते हैं। लीवर डिटॉक्स होने से खून साफ़ होता है और त्वचा अंदर से चमकने लगती है।

Q2. इस 7-दिन के डाइट प्लान का असर कब से दिखना शुरू होगा?

जवाब: इस डाइट को शुरू करने के 3-4 दिनों के अंदर ही आपका पाचन सुधरने लगेगा और चेहरे की सुस्ती कम होगी। बेहतर रिजल्ट के लिए इसे कम से कम 21 दिनों तक फॉलो करने की सलाह दी जाती है।

Q3. क्या झाइयां मिटाने के लिए सिर्फ डाइट काफी है या क्रीम भी लगानी पड़ेगी?

जवाब: डाइट सबसे ज़रूरी है क्योंकि यह जड़ पर काम करती है। हालांकि, धूप से बचने के लिए एक अच्छा सनस्क्रीन लगाना भी ज़रूरी है ताकि बाहर से स्किन को सुरक्षा मिले और अंदर से डाइट अपना काम करे।

Q4. क्या लीवर डिटॉक्स के दौरान चाय या कॉफी पी सकते हैं?

जवाब: डिटॉक्स के दौरान दूध वाली चाय और कॉफी से बचना चाहिए। इसकी जगह आप अदरक की चाय या हर्बल टी ले सकते हैं, जो लीवर की सफाई में और भी ज़्यादा मदद करती है।

Author

  • Dr.Mahendra Singh

    एक रजिस्टर्ड Pharmacist के रूप में 3 वर्षों के अनुभव के साथ, मेरा उद्देश्य स्किनकेयर के पीछे के असली विज्ञान (Science) को आप तक पहुँचाना है। Lifexa के माध्यम से, मैं मेडिकल रिसर्च और डर्मेटोलॉजिकल साक्ष्यों के आधार पर आपको सही प्रोडक्ट्स और रूटीन चुनने में मदद करता हूँ। मेरा मानना है कि सुंदर त्वचा के लिए केवल क्रीम नहीं, बल्कि सही 'Active Ingredients' की समझ होना ज़रूरी है।"

Scroll to Top