ज़्यादातर लोग Pigmentation के कारण को केवल एक बाहरी समस्या मानते हैं और धूप को दोष देते फिरते हैं। फिर बिना सोचे सीधा मेडिकल स्टोर पर जाते हैं, इधर-उधर जो क्रीम देखते हैं वह लेकर आ जाते हैं। उससे ना तो पिगमेंटेशन ठीक होता और ऊपर से त्वचा और dark हो जाती है।
लेकिन Lifexa की रिसर्च के अनुसार, आपका चेहरा आपके शरीर के अंदरूनी स्वास्थ्य का एक सबसे बड़ा आईना है। यहाँ वे 3 मुख्य कारण हैं जो आपकी pigmentation की असली जड़ हैं।

पिगमेंटेशन (pigmentation) के 3 असली कारण
1. इंसुलिन रेजिस्टेंस (Insulin Resistance) :-जब आपके शरीर इंसुलिन की मात्रा बढ़ जाती है तो body उसका का सही इस्तेमाल नहीं कर पाता, तो खून में इसका स्तर बढ़ जाता है। यह बढ़ा हुआ इंसुलिन त्वचा की कोशिकाओं को मेलेनिन (Melanin) ज़्यादा बनाने लग जाता है।
पहचान: गर्दन, बगल या चेहरे के कुछ हिस्सों का रंग अचानक गहरा और मखमली (Velvety) होने लगता है।
2. हार्मोनल असंतुलन (Hormonal Mess):- इसे अक्सर ‘Mask of Pregnancy’ भी कहा जाता है। गर्भावस्था (Pregnancy) या PCOD के दौरान एस्ट्रोजन और प्रोजेस्टेरोन हार्मोन्स में भारी बदलाव आता है।
लक्षण: चेहरे पर भूरे या नीले-भूरे रंग के बड़े धब्बे पड़ना, जो ये काफी जिद्दी होते हैं।
3. सुस्त लीवर (Sluggish Liver):- लीवर का काम शरीर से टॉक्सिन्स (ज़हरीले तत्व) को बाहर निकालना है। जब लीवर ठीक से ‘डिटॉक्स’ नहीं कर पाता, तो ये टॉक्सिन्स त्वचा के ज़रिये बाहर निकलने की कोशिश करते हैं, जो पिगमेंटेशन के रूप में दिखाई देते हैं।
सच्चाई: अगर आपका पेट साफ नहीं रहता या लीवर कमजोर है, तो ये सच्चाई है कि दुनिया की कोई भी क्रीम चेहरे पर चमक नहीं ला सकती।
Shadow test:-पिगमेंटेशन को पहचानने का तरीका
| Pigmentation type | मुख्य लक्षण | असली कारण | lifexa की विशेष सलाह |
| 1.Melasma/(मेलास्मा) | गाल, माथे या नाक पर बड़े भूरे निशान | हार्मोनल बदलाव | doctor की सलाह पर क्रीम use कर सकते हैं और अपनी डाइट पर ध्यान दें। |
| 2. Sun spots (टैनिंग) | छोटे-छोटे भूरे धब्बे | धूप में ज्यादा समय तक रहना | बेस्ट सनस्क्रीन क्रीम का प्रयोग करना |
| 3. Acne mark | pimples mark ya dark spot | पिंपल्स को छेड़ना | डॉक्टर से सलाह ले |
| 4. Digital staining | चेहरे पर हल्की डलनेस और माथे पर कालापन मोबाइल और लैपटॉप की वजह | ब्लू लाइटिंग की रेडिएशन मोबाइल | ब्लू लाइटिंग की रेडिएशन मोबाइल का कम use करें और डॉक्टर के सलाह पर अच्छा सीरम ले। |
Pigmentation को जड़ से खत्म करने के 3 आसान तरीके
सिर्फ क्रीम लगाने से बात नहीं बनेगी, आपको अपने शरीर के अंदर काम करना होगा, अपने body को भी detox करना होगा।
1. अपनी डाइट बदलें (Insulin के लिए):–
अपनी डाइट में चीनी (Sugar) और मैदा कम करें। खाने में कड़वी चीज़ें जैसे मेथी दाना या दालचीनी का पानी शामिल करें। यह आपके इंसुलिन को कंट्रोल करेगा और आपकी body में मेलेनिन का बनना कम होगा।
2. लीवर को डिटॉक्स करें:-
सुबह खाली पेट गुनगुना पानी और नींबू पीना शुरू करें। दिनभर में कम से कम 3 लीटर पानी पिएं ताकि शरीर के अन्दर से गंदगी निकल सकें और चेहरा साफ दिखे।
3. स्टेरॉयड क्रीम से बचें:-
Market में मिलने वाली रातों-रात गोरा करने वाली क्रीम में खतरनाक chemical होते हैं। ये पिगमेंटेशन को हमेशा के लिए और गहरा बना सकते हैं। हमेशा Lifexa की सलाह मानें और नेचुरल या डॉक्टर द्वारा बताई गई सामग्री ही चुनें।
4. Sunscreen का प्रयोग करें :-
धूप हो या न हो, घर के अंदर भी SPF 50+ सनस्क्रीन ज़रूर लगाएं। मोबाइल की ब्लू-लाइट से बचने के लिए स्क्रीन टाइम थोड़ा कम करें।
Kitchen Pharmacy: पिगमेंटेशन के लिए रसोई का सही विज्ञान
ज़्यादातर लोग रसोई की चीज़ों को गलत तरीके से इस्तेमाल करते हैं। विज्ञान कहता है कि जो चीज़ आप खा सकते हैं, वही त्वचा पर भी असर करती है। पिगमेंटेशन के लिए ये 3 चीज़ें ‘दवा’ की तरह काम करती हैं
1. हल्दी (Turmeric) का विज्ञान: नेचुरल करक्यूमिन
हल्दी में Curcumin होता है जो ये मेलेनिन के उत्पादन को रोकता है।
सही तरीका: इसे दूध में मिलाकर पीने से लीवर डिटॉक्स होता है, जिससे पिगमेंटेशन अंदर से ठीक होता है। चेहरे पर लगाना है तो इसे शहद के साथ मिलाएं ताकि स्किन का pH बैलेंस बना रहे।
2. कच्चा आलू (Raw Potato): कैटेकोलेज एंजाइम
आलू में Catecholase नाम का एक एंजाइम होता है जो प्राकृतिक रूप से skin को ब्लीच करता है।
सही तरीका: जब आप आलू का रस काले धब्बों पर लगाते हैं, तो यह एंजाइम मेलानोसाइट्स (Melanocytes) को समाप्त करता है। इसे रोज़ 10 मिनट लगाने से ‘sun spot’ हल्के होने लगते हैं।
3. दही और छाछ (Lactic Acid): नेचुरल पीलिंग
दही में Lactic Acid होता है। Science के अनुसार, लैक्टिक एसिड डेड सेल्स को हटाकर नई और साफ़ त्वचा लाने में मदद करता है।
Lifexa Tip: अगर आपकी skin ऑयली है तो छाछ का इस्तेमाल करें और अगर ड्राई है तो गाढ़े दही का। यह महंगे ‘Chemical Product’ से कहीं बेहतर और सुरक्षित है आपकी skin के लिए।
चेतावनी (The Warning):
रसोई की हर चीज़ आपके चेहरे के लिए नहीं बनी होती। नींबू (Lemon) को कभी भी सीधे चेहरे पर न लगाएं, क्योंकि इसका एसिड बहुत घातक साबित हो सकता है। और यह आपकी झाइयों को और गहरा कर सकता है। हमेशा इसे शहद या पानी के साथ मिलाकर ही इस्तेमाल करें।
Lifexa की प्रो टिप:-
झांइयां रातों-रात नहीं जाता। आपको अच्छा result चाहिए तो ये सब कम से कम 21 दिन तक लगातार करें, आपको अपनी त्वचा में फर्क साफ दिखने लगेगा।
अक्सर पूछे जाने वाले सवाल (FAQs)
1. क्या झाइयां (Pigmentation) पूरी तरह ठीक हो सकती हैं?
हाँ, अगर आप केवल क्रीम के भरोसे न रहकर इसके असली कारण (जैसे हार्मोनल असंतुलन या लीवर की गंदगी) पर काम करें, तो झाइयां जड़ से खत्म हो सकती हैं।
2. पिगमेंटेशन के लिए कौन सा विटामिन सबसे अच्छा है?
विटामिन C और विटामिन E त्वचा की चमक के लिए अच्छे हैं, लेकिन अगर कारण अंदरूनी है, तो आपको अपनी डाइट में एंटीऑक्सीडेंट्स बढ़ाने होंगे।
3. क्या सनस्क्रीन लगाना हर मौसम में ज़रूरी है?
जी हाँ, क्योंकि सूरज की UV किरणें बादलों के पीछे से भी आपकी त्वचा को नुकसान पहुँचाती हैं और पिगमेंटेशन को गहरा कर सकती हैं।
